1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया के संदिग्धों के घर से मीडिया ने किया सीधा प्रसारण, हुई तीखी आलोचना

कैलिफोर्निया के संदिग्धों के घर से मीडिया ने किया सीधा प्रसारण, हुई तीखी आलोचना

वाशिंगटन: कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले संदिग्धों के घर में उस समय अजीब नजारा देखने को मिला जब हमलावरों के किराए के इस अपार्टमेंट को अमेरिकी मीडिया के लिए खोल दिया

Tashfeen Malik, the female terrorist involved in mass...- India TV Hindi
Tashfeen Malik, the female terrorist involved in mass shooting in California, th

वाशिंगटन: कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले संदिग्धों के घर में उस समय अजीब नजारा देखने को मिला जब हमलावरों के किराए के इस अपार्टमेंट को अमेरिकी मीडिया के लिए खोल दिया गया जिसने परिवार के दैनिक जीवन की बेहद निजी वस्तुओं का सीधा प्रसारण किया। दर्शकों और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों ने अमेरिकी मीडिया की इस गैरजिम्मेदाराना कवरेज की कड़ी निंदा की है।

सीएनएन और एमएसएनबीसी जैसे लोकप्रिय अमेरिकी समाचार चैनलों ने कथित हमलावरों सैयद रिजवान फारूक (28) और ताशफीन मलिक (27) के शिशु के खिलौनों, फटी फाइलों और कम्प्यूटर उपकरणों को दिखाते हुए अपार्टमेंट से सीधा प्रसारण किया जिसके कुछ घंटों बाद द वाल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा कि चैनलों ने गैरजिम्मेदाराना तरीके से काम किया।

समाचार पत्र ने लिखा, कई दर्शक एवं मीडिया विश्लेषक इस दृश्य से हैरान हैं। कई आलोचकों का कहना है कि समाचार मीडिया ने अपराध स्थल के साथ संभवत: छेड़छाड़ की और उसने वहां रहने वाले लोगों की संवेदनशील एवं व्यक्तिगत पहचान की जानकारी देने वाली वीडियो दिखाकर गैरजिम्मेदाराना काम किया है।

एक अनुमान के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 100 पत्रकार अपार्टमेंट में आए। अपार्टमेंट शुक्रवार से एक दिन पहले तक अत्यंत संवेदनशील अपराध स्थल था लेकिन उसके मालिक ने शुक्रवार को उसे मीडिया के लिए विवादास्पद रूप से खोल दिया। मकान मालिक ने कहा कि जब अधिकारियों ने अपार्टमेंट उसके हवाले कर दिया, उसने इसके बाद ही इसे मीडिया के लिए खोला।

Latest World News