ब्रायन की मां का कहना है कि आज ब्रायन जिन ऊंचाईयों पर है वहां पहुंचना आसान नहीं था। उनका कहना है कि जब मैनें ब्रायन को जन्म दिया तो मैं डर गई थी। पहले साल में मैं बहुत रोती थी। लेकिन मैंने ब्रायन को कभी भी यह महसूस नहीं होने दिया। मैंने हमेशा उसे आगे बढ़ने का साहस दिया ताकि वह जो चाहता है उसे पा सके। ब्रायन को कहना है कि उसके दोने हाथ नहीं है लेकिन इसकी वजह से मेरा साहस कभी डगमगाया नहीं।
ब्रायन 11 सालों से एक प्रमाणित टैटू मेकर है। अभी ब्रायन की खुद की एक दुकान है जहां पर वह लोगों के टैटू पैर से ही बनाता है। ब्रायन की ओर से टैटू बनाने वाले लोगों को इसके बनाए हुए टैटू हमेशा पसंद आते है। ब्रायन एक स्पेशल तरीके से पैरों का इस्तेमाल कर टैटू बनाता है। ब्रायन का कहना है कि मुझे आशा है कि मेरी कामयाबी को देखकर बाकी लोगों को भी जो मेरी ही तरह हैं उन्हें हौसला मिलेगा।
Latest World News