ओटावा: क्या 1600 फुट से गिरकर कोई इनसान जिंदा बच सकता है? ज़्यादातर लोग इसका जवाब नहीं में ही देंगे। लेकिन कनाडा के स्कीइर इआन मैकेंटोश ऐसे विरले शख्स हैं, जो इतना ज़्यादा ऊंचाई से गिरकर भी जिंदा बच गए। उनके साथ हुए इस हासदे का वीडियो अब वायरल हो गया है और आप इस वीडियो में इआन को 40 सेकेंड तक गिरते साफ देख सकते हैं।
एक प्रोफेश्नल स्कीअर 1600 फीट की उंचाई से बर्फीले पहाड़ पर लुढ़कता हुआ नीचे गिर गया। एक मिनट के भीतर स्कीअर इयन मैकन्टोश 1600 फीट नीचे लुढ़क गया। ये हादसा हुआ अलास्का पर्वतिय श्रृंखला के नियाकोला रेंज में हुआ यूं कि वो स्की करके नीचे आना चाहता था। लेकिन शुरुआती दस फीट के बाद ही उसका संतुलन बिगड़ा और वो लुढकता हुआ नीचे आने लगा। उसने बीच में खुद को रोकने और संभालने की काफी कोशिशें की लेकिन नाकाम रहा। उसने खुद को बचाने के लिए अपनी पीठ पर बंधा एयरबैग को भी खींचा, लेकिन उससे भी खास मदद नहीं मिली, वो लुढ़कता हुआ नीचे पहुंचा तभी जा कर उसकी रफ्तार कम हुई राहत की बात ये रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी मैकेंटोश सही सलामत था। नीचें पहुंचने के बाद उसने आईएम ओके कह कर खुद के सलामत होने की खबर दी।
उसकी सारी बातें उसके स्कीइंग गीयर में लगे माइक्रोफोन में कैद हो रहीं थीं। घटना इस तरह है कि कनाडा के रहने वाले प्रोफेश्नल स्कीअर इयन मैकन्टोश 1600 फीट की ऊंचाई से एक बर्फीले पहाड़ से नीचे लुढ़क गए और एक मिनट से भी कम समय में 1600 फुट नीचे जा पहुंचे। ये हादसा अलास्का पर्वतीय श्रृंखला के नियाकोला रेंज में हुआ। आगे देखिए VIDEO:
Latest World News