1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के बीच हो रही है अमेरिका चीन बैठक

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई के बीच हो रही है अमेरिका चीन बैठक

वाशिंगटन: अमेरिका ने चेतावनी दी है कि चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर हाल के बरसों में हुई सख्त कार्रवाई का असर राष्ट्रपति शी चिनफिंग की राजकीय यात्रा पर पड़ सकता है।  पर, शुक्रवार को जब व्हाइट

US CHINA के मानवाधिकार...- India TV Hindi
US CHINA के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की बैठक

वाशिंगटन: अमेरिका ने चेतावनी दी है कि चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर हाल के बरसों में हुई सख्त कार्रवाई का असर राष्ट्रपति शी चिनफिंग की राजकीय यात्रा पर पड़ सकता है।  पर, शुक्रवार को जब व्हाइट हाउस में शी का स्वागत किया जाएगा, तब मानवाधिकारों के मुद्दे के एजेंडा में छाये रहने की संभावना नहीं है। चीन के एक आर्थिक और सैन्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरने के बीच अन्य मुद्दों के भी चर्चा में शामिल होने की संभावना है।

मुख्य चिंताएं साइबर अपराध, विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन का द्वीप बनाना और जलवायु परिवर्तन को लेकर एक वैश्विक समझौते के लिए गति बनाना है। बहरहाल, मानवाधिकार का मुद्दा ध्यान आकृष्ट करेगा। इस बैठक से पहले 10 सीनेटरों ने सिविल सोसाइटी पर शी की असाधारण कार्रवाई को लेकर चिंता जताई है। ह्यूमन राइट्स वाच के मुताबिक इस साल गर्मियों में चीनी अधिकारियों ने 250 से अधिक मानवाधिकार के हिमायती लोगों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। उनके मुताबिक 22 को अब तक हिरासत में रखा गया है।
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि चीन में गैर सरकारी संगठनों पर निगरानी के लिए मसौदा विधेयक विदेशी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को प्रभावित कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:

Latest World News