1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के ट्वीट के बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति ने रद्द की अमेरिका की यात्रा

ट्रंप के ट्वीट के बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति ने रद्द की अमेरिका की यात्रा

वाशिंगटन: मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिके पायना नीटो ने अमेरिका की अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट के बाद रद्द कर दी जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि मैक्सिको दोनों देशों

Trump Mexico- India TV Hindi
Trump Mexico

वाशिंगटन: मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिके पायना नीटो ने अमेरिका की अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट के बाद रद्द कर दी जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि मैक्सिको दोनों देशों की सीमा पर विशाल दीवार के निर्माण के लिए पैसे देना नहीं चाहता तो उन्हें वाशिंगटन की अपनी यात्रा रद्द कर देनी चाहिए। पायना नीटो ने ट्विटर पर कहा कि हमने व्हाइट हाउस को सूचित कर दिया कि मैं अगले मंगलवार वाशिंगटन में ट्रंप के साथ निर्धारित कार्य बैठक में शामिल नहीं होउंगा।

पायना नीटो के फैसले से कुछ ही घंटों पहले ट्रंप ने ट्वीट किया था, अगर मैक्सिको इस बेहद जरूरी दीवार के निर्माण के लिए पैसे नहीं देना चाहता तो अच्छा होगा कि आगामी बैठक रद्द कर दी जाए। इससे पहले भी पायना नीटो ने सीमा पर दीवार के निर्माण के अमेरिका के फैसले की निंदा करते हुए दोहराया था कि मैक्सिको दीवार के निर्माण के लिए पैसे नहीं देगा जबकि ट्रम्प ऐसा कह रहे थे कि वह सुनिश्चित करेंगे कि मैक्सिको इसके लिए पैसे दे। पायना नीटो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जनवरी को वाशिंगटन की यात्रा करने वाले थे।

पायना नीटो ने ट्विटर पर डाले गए एक वीडियो संदेश में कहा था, मैक्सिको दीवारों में विश्वास नहीं करता। मैंने बार बार कहा है कि मैक्सिको किसी भी दीवार के लिए पैसे नहीं देगा। उन्होंने कहा, मैं दीवार के निर्माण के अमेरिका के फैसले पर अफसोस जताता हूं और उसे खारिज करता हूं। पायना नीटो ने कहा कि वह ट्रम्प प्रशासन से मिलने के लिए कल वाशिंगटन पहंुचे अपने शीर्ष अधिकारियों की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करेंगे और इस रिपोर्ट एवं देश के सांसदों के साथ पूर्व में की गयी बैठकों को ध्यान में रखकर अगला कदम उठाएंगे।

Latest World News