A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको के नर्सिंग होम में आग, 16 लोगों की मौत

मेक्सिको के नर्सिंग होम में आग, 16 लोगों की मौत

तिजुआना: उत्तरी मेक्सिको के एक नर्सिंग होम में तड़के आग लग जाने से वहां रह रहे कम से कम 16 उम्रदराज लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों को आशंका है कि यह आग जानबूझकर लगाई

मेक्सिको के नर्सिंग...- India TV Hindi
मेक्सिको के नर्सिंग होम में आग, 16 लोगों की मौत

तिजुआना: उत्तरी मेक्सिको के एक नर्सिंग होम में तड़के आग लग जाने से वहां रह रहे कम से कम 16 उम्रदराज लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों को आशंका है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई। ब्यूटीफुल डस्क नाम के इस स्थान पर आग से पांच वरिष्ठ लोगों के घायल होने की भी खबर है। एक व्यक्ति लापता बताया गया है। इस स्थान पर सीमाई शहर मेक्सिकली के ग्रामीण क्षेत्र के बिना आश्रय वाले लोग रहते थे। मेक्सिकली के महापौर जायमे डियाज ओचोआ ने रेडिया फॉर्मूला को बताया कि इस केंद्र के प्रभारी इस धारणा पर भी गौर कर रहे हैं कि कहीं आग जानबूझकर तो नहीं लगाई गई।
उन्होंने कहा कि हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है। डियाज ने कहा कि इसके पीछे संभावित वजह हो सकती है क्योंकि इसे चलाने वाले नागरिक संगठनों और प्रबंधन के बीच तनाव चल रहा था।

 

Latest World News