1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको के राष्ट्रपति खुद कार ड्राइव कर PM मोदी को डिनर पर ले गए

मेक्सिको के राष्ट्रपति खुद कार ड्राइव कर PM मोदी को डिनर पर ले गए

मेक्सिको: अपनी पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में मेक्सिको पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां जोरदार स्वागत किया गया। यहां तर तरफ से सिर्फ मोदी-मोदी की आवाज आ रही थी। पीएम मोदी का

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

मेक्सिको: अपनी पांच देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव में मेक्सिको पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां जोरदार स्वागत किया गया। यहां तर तरफ से सिर्फ मोदी-मोदी की आवाज आ रही थी। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए खुद मेक्सिको की विदेश मंत्री क्लाउडिया रूइज हवाईअड्डे पर पहुंचीं थीं। इस दौरे की सबसे खास बात यह रही कि मैक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो प्रोटोकॉल तोड़कर खुद मोदी को कार ड्राइव करके डिनर पर ले गए।

मोदी वेजिटेरियन हैं, इसलिए एनरिक ने उन्हें मैक्सिकन वेजिटेरियन खाना खिलाया। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मोदी किस तरह बड़े चाव से मैक्सिकन वेजिटेरियन खाना खा रहे हैं।

इससे पहले नीतो ने ट्विटर के जरिए मोदी का स्वागत किया। मोदी वाशिंगटन से मैक्सिको पहुंचे। नीतो ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपका स्वागत करना सम्मान की बात है। मुझे विश्वास है कि मैक्सिको में आपका आना उपयोगी और खुशगवार होगा।'

इसके अलावा मेक्सिको सिटी के होटल के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी का इंतजार कर रहे थे और मोदी ने भी उन्हें निराश नहीं किया। जैसे ही उनकी कार होटल के बाहर पहुंची, वो कार से बाहर निकलर हाथ में तिरंगा लिए इंतजार कर रहे भारतीयों के पास पहुंच गए और उनका अभिवादन स्वीकार किया। यहां पर लोगों ने प्रधानमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया।

Latest World News