A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कोलंबिया में सैन्य विमान हादसे में 12 की मौत

कोलंबिया में सैन्य विमान हादसे में 12 की मौत

बोगोटा: कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने बताया है कि एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने हादसे के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार बताया है।

कोलंबिया में सैन्य...- India TV Hindi
कोलंबिया में सैन्य विमान हादसे में 12 की मौत

बोगोटा: कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने बताया है कि एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने हादसे के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार बताया है।

सैंटोस ने कल ट्विटर पर लिखा कि हमें इस त्रासद विमान हादसे का अफसोस है... जिसने कोलंबिया वायुसेना के 12 नायकों की जान ले ली। कोलंबिया के राष्ट्रपति ने अपने ट्विटर संदेश में दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवदेना भी व्यक्त की।

सैंटोस ने बताया कि सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले उसके इंजन में समस्या आने के संकेत मिले थे। हादसे में कोई नहीं बचा।
यह विमान हादसा पूर्वोत्तर बोगोटा से करीब 800 किलोमीटर की दूरी पर लास पालोमस में हुआ।

Latest World News