1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: टॉयलेट सीट में नवजात को छोड़ गई एक मां

VIDEO: टॉयलेट सीट में नवजात को छोड़ गई एक मां

नई दिल्ली: एक महिला के लिए उसके बच्चे से ज्यादा प्यारा कोई भी नहीं होता है। एक मां अपने बच्चे के लिए पूरा जीवन न्यौछावर कर देती है। हर महिला के जीवन में एक वक्त

californiA- India TV Hindi
californiA

नई दिल्ली: एक महिला के लिए उसके बच्चे से ज्यादा प्यारा कोई भी नहीं होता है। एक मां अपने बच्चे के लिए पूरा जीवन न्यौछावर कर देती है। हर महिला के जीवन में एक वक्त आता है जब वो मां बनना चाहती है। मां बनने का अहसास दुनिया में सबसे खास होता है। दुनिया में ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जिन्हें यह सुख नहीं मिल पाता और वो इस सुख को पाने के लिए जीवन भर तरसती रहती हैं। लेकिन हमारे आस-पास ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें संतान अहमियत का पता नहीं होता। कुछ तो ऐसे होते हैं जो अपने ही बच्चे सड़क पर या कूड़ेदान में फेंककर चले जाते हैं। भारत में ऐसे बहुत से मामले देखे गए हैं जिसमें महिलाएं पालन-पोषण ना कर पाने के कारण अपने बच्चे को छोड़कर चली जाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसे मामले भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखे गए हैं। आज हम आपको कैलिफोर्निया के वेस्ट कोविना में घटित एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी।

यहां पर एक बेघर महिला नवजात को जन्म देने के बाद उसे दुकान के रेस्टरूम में छोड़कर भाग गई। पुलिस का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वेस्ट कोविना के पुलिस डिपार्टमेंट का कहना है कि महिला सबवे के रेस्टरूम में गई जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। उसने रेस्तरां कर्मचारियों का ध्यान खींचने के लिए खून के निशान छोड़ दिए। उसे देखकर जब कर्मचारी रेस्टरूम में गए तो उन्होंने देखा कि वहां नवजात शिशु टॉयलेट के पानी में पड़ा हुआ रो रहा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बच्चे को जल्दी से अस्पताल में ले जाया गया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला का नाम मैरी ग्रेस है। खून के धब्बों के जरिए पुलिस ने महिला को खोज निकाला है। पुलिस ने महिला पर अपने बच्चे को मारने का आरोप लगाया है। आगे देखें VIDEO

 

Latest World News