1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. PM मोदी ने अमेरिका के 'थिंक टैंक' प्रमुखों से मुलाकात की

PM मोदी ने अमेरिका के 'थिंक टैंक' प्रमुखों से मुलाकात की

5 देशों के अपने दौरे के तहत अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के विशेषज्ञ समूह (थिंक टैंक) के प्रमुखों से मुलाकात की।

narendra modi with american thinlk tank chiefs- India TV Hindi
narendra modi with american thinlk tank chiefs

वाशिंगटन: 5 देशों के अपने दौरे के तहत अमेरिका पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के विशेषज्ञ समूह (थिंक टैंक) के प्रमुखों से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मंगलवार को इस मुलाकात का एक फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "विदेश नीति को आकार देने वालों के मन को टटोल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन में थिंक टैंक से बातचीत की।"

वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, "प्रबुद्ध मंडल प्रधानमंत्री से मिला। विभिन्न मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किया।"

मोदी ने कल्पना चावला को श्रद्धांजलि दी

नरेंद्र मोदी ने आज यहां अर्लिंगटन नेशनल सीमेट्री में दिवंगत भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को श्रद्धांजलि दी और टूम ऑफ अननोन सोल्जर्स पर पुष्पांजलि अर्पित की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, बलिदान को सम्मान, वीरता को सलाम। पवित्र समारोह के बाद औपचारिक कार्यों का आरंभ हुआ। स्वरूप ने एक अन्य ट्वीट में कहा, वीरता और अदम्य साहस को श्रद्धांजलि।

मोदी ने स्पेस शटल कोलंबिया मेमोरियल में चालवा के पति एवं परिजन, नासा के वरिष्ठ अधिकारियों, भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके पिता से भी मुलाकात की।

अमेरिका के विदेश मंत्री एश्टन कार्टर भी प्रधानमंत्री के साथ थे। अमेरिका में भारत के राजदूत अरूण के सिंह, विदेश सचिव एस जयशंकर, भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा और अमेरिका में दक्षिण एवं मध्य एशिया के मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल भी इस मौके पर मौजूद थीं।

Latest World News