वाशिंगटन: जीवन के लिहाज से सौर मंडल के एकलौते ग्रह धरती के अलावा अब एक और धरती जैसे ही ग्रह की खोज हुई है, जिसने जीवन की नई उम्मीदों को एक पायदान आगे बढ़ा दिया है। खगोलविद इस खोज को एक बेहतर कल की रोशनी के समान मान रहे हैं। आपको बता दें कि नासा के केपलर अंतरिक्ष दूरबीन ने हमारे सौरमंडल के पास इस अनोखे ग्रह की खोज की है। जीवन की तमाम संभावनाओं को समेटे, पृथ्वी जैसा दिखने वाला यह ग्रह फिलहाल अपने तारे का चक्कर लग रहा है।
हालांकि खोजकर्ता अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाएं है कि जीवन के लिहाज से इन नई दुनिया में फिलहाल एलियन जैसे प्राणी रह भी रहे हैं या नहीं। हालांकि उनका दावा है कि इस ग्रह की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि वहां पेड़-पौधे पनप सकते हैं। नए खोजे गए इस ग्रह को केपलर-452बी नाम दिया गया है, जो कि सूर्य सरीखे G2 तारे की परिक्रमा कर रहा है। यह ग्रह आकार के हिसाब से धरती की तुलना में 60 फीसदी बड़ा है।
Latest World News