A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. तीन सौ करोड़ दूर प्लूटो पर पहुंचा नासा का अंतरिक्षयान, भेजी रंगीन तस्वीरें

तीन सौ करोड़ दूर प्लूटो पर पहुंचा नासा का अंतरिक्षयान, भेजी रंगीन तस्वीरें

अमेरिका: नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्षयान ने प्लूटो पर पहुंच कर तीन सौ करोड़ दूर सांस थाम कर बैठे वैज्ञानिकों को अपनी सफलता का संदेश दिया। पहली बार इंसान इस बौने ग्रह के इतने करीब

300 करोड़ दूर प्लूटो पर...- India TV Hindi
300 करोड़ दूर प्लूटो पर पहुंचा नासा का अंतरिक्षयान

अमेरिका: नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्षयान ने प्लूटो पर पहुंच कर तीन सौ करोड़ दूर सांस थाम कर बैठे वैज्ञानिकों को अपनी सफलता का संदेश दिया। पहली बार इंसान इस बौने ग्रह के इतने करीब पहुंच सका। 

पूरे दिन उत्साह के साथ तनाव में जीने वाली न्यू होराइजन की टीम ने उड़ान के 13 घंटे बाद मिशन के सफल होने की पुष्टि के बाद इस अभूतपूर्व सफलता का जश्न मनाया। 

शुरआती संकेत उत्साहजनक थे और मिशन के संचालन केंद्र मैरीलैंड में कल सुबह उत्साहवद्धर्क जीत का माहौल था लेकिन जब तक न्यू होराइजन ने पृथ्वी पर संदेश नहीं भेजा तब तक इस बात की कोई गारंटी नहीं थी कि अंतरिक्षयान छोटे और बर्फ से ढंके ग्रह पर पहुंच गया है।

अगली स्लाइड में देखें NASA द्वारा जारी की गई तस्वीरें-

Latest World News