1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नासा के उपग्रह ने तरंगें भेजकर कक्षा में पहुंचने की पुष्टि की

नासा के उपग्रह ने तरंगें भेजकर कक्षा में पहुंचने की पुष्टि की

वाशिंगटन: पिछले सप्ताह प्रक्षेपित किये गए नासा के पहले सबसे छोटे उपग्रह ने तरंगें भेज कर पुष्टि कर दी है कि वह कक्षा में है और काम कर रहा है। नासा और द एयरोस्पेस कॉरपोरेशन,

नासा के उपग्रह ने...- India TV Hindi
नासा के उपग्रह ने तरंगें भेजकर पहुंचने की पुष्टि की

वाशिंगटन: पिछले सप्ताह प्रक्षेपित किये गए नासा के पहले सबसे छोटे उपग्रह ने तरंगें भेज कर पुष्टि कर दी है कि वह कक्षा में है और काम कर रहा है। नासा और द एयरोस्पेस कॉरपोरेशन, कैलिफोर्निया को संदेश प्राप्त हुआ है कि ऑप्टिकल कम्युनिकेशन एंड सेंसर डेमोंस्ट्रेशन (OCSD) क्यूबसेट स्पेसक्राफ्ट कक्षा में है और काम कर रहा है। OCSD को पिछले सप्ताह कैलिफोर्निया में वंडेनबर्ग वायुसेना केंद्र से एटलस वी रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया था। नासा प्रबंधित छह तकनीकी प्रदर्शन मिशन की नयी श्रृंखला में OCSD पहला प्रक्षेपित उपग्रह है। तकनीक के परीक्षण के लिए क्यूबसेट का इस्तेमाल कर आगामी महीनों में इसे प्रक्षेपित किया जाएगा जिससे इन बेहद छोटे उपग्रहों का नया इस्तेमाल हो सकेगा। इसका आकार 10 सेमी गुणा 10 सेमी गुणा दस सेमी (हर तरफ करीब चार इंच) है।

भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों को लेकर नासा, अन्य सरकारी एजेंसियां, अकादमिक क्षेत्र और वाणिज्यिक कंपनियां इन तकनीकों के साथ जुड़ सकते हैं। इस तकनीक के जरिए उच्च रफ्तार के संचार से लेकर डॉकिंग (एक जगह जोड़ने) में मदद मिलेगी। वाशिंगटन के नासा मुख्यालय में अंतरिक्ष तकनीक मिशन निदेशालय (एसटीएमडी) के लिए सहायक प्रशासक स्टीव जुरस्जिक ने कहा, OCSD जैसी तकनीक नमूना मिशन अन्वेषण को बढ़ावा देगी।
 

Latest World News