नई दिल्ली: हम सभी जानते हैं कि पैसे कमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन कोई आपसे यह कहे कि केवल सोकर भी आप पैसे कमा सकते हैं, तो आपको यह बात काफी हैरान कर देगी। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको 70 दिन तक बेड पर सोना होगा और आप करीब 12 लाख रुपए कमा सकते हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा अपनी सिरीज ‘बेड रेस्ट स्टडीज’ की तहत वॉलेंटियर्स से आवेदन लेती है। इसमें 70 दिन तक बेड पर अलग-अलग तरीके से सोना होता है।
नासा के वैज्ञानिकों को काफी लंबे समय के लिए अंतरिक्ष पर रहना होता है। यहां पर यात्रियों को माइक्रोग्रैविटी पर रहना होता है, इसलिए नासा से इससे होने वाले प्रभावों को को जानने के लिए एक शोध किया है। इस शोध को करने के लिए नासा ने 12 लाख का इनाम भी रखा है। इस ‘बेड रेस्ट स्टडीज’ के जैसे शोधों को नासा हर साल कराता है।
नासा इस शोध को करने के लिए दो समूह तैयार करता है। पहला एक्सरसाइजिंग सब्जेक्ट होता है और दूसरा नॉन एक्सरसाइजिंग सब्जेक्ट। एक्सरसाइजिंग सबजेक्ट और नॉन एक्सरसाइजिंग सब्जेक्ट दोनों को गाल्वेस्टन की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास मेडिकल ब्रांच में रखा जाता है। नासा का यह शोध तीन चरणों में पूरा होता है। पहले भाग में दोनों समूह बेड में सामान्य ढंग से लेट सकते हैं और हिल-डुल भी सकते हैं। कार्यक्रम का दूसरा हिस्सा होता है बेड रेस्ट पीरियड। इसमें वॉलेंटियर्स को बेड में लेटे रहना होता है। इस चरण में वालेंटियर्स का सिर थोड़ा नीचे किया जाता है पैर थोड़ा ऊपर रखा जाता है।
अगली स्लाइड में पढ़ें और
Latest World News