वाशिंगटन: दुनिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संचालित विमान सोलर इंपल्स-2 ने अपने वर्ल्ड टूर के नए चरण को पूरा कर लिया है। इस विमान ने एरिजोना से उड़ान भरी थी और यह अमेरिका के ओकलाहोमा में पहुंच चुका है।
समाचार एजेंसी एफए के मुताबिक, दुनिया का चक्कर लगाने के प्रयास में अपनी तरह का यह पहला विमान गुरुवार को रात 11:15 बजे ओकलाहोमा में उतरा था। सोलर इंपल्स 2 के निर्माणकर्ताओं में से एक बर्टरैंड पिकार्ड ने बिना बगैर ईंधन केवल स्वच्छ तकनीक की सहायता से 1,568 किलोमीटर की यात्रा 17 घंटे और 30 मिनट में पूरी कर ली है।
इस परियोजना का उद्देश्य बड़े पैमाने पर जागरूकता बढ़ाना और दुनिया भर की सरकारों को समझाना है कि पर्यावरण की रक्षा करने के लिए तकनीकी समाधान को लागू किया जाना चाहिए।
सोलर इंपल्स 2 न्यूयार्क के लिए अपनी यात्रा को जारी रखेगा, जिसके बाद इसका यूरोपस, उत्तरी अफ्रीका और अबू धाबी जाने का कार्यक्रम है। इस यात्रा की शुरुआत 9 मार्च 2015 को हुई थी।
Latest World News