1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. NYT का ट्विटर अकाउंट हैक, अमेरिका पर मिसाइल हमले का दावा

NYT का ट्विटर अकाउंट हैक, अमेरिका पर मिसाइल हमले का दावा

हैकरों ने समाचार-पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) के एक ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया और इस तरह की झूठी खबरें पोस्ट कीं कि रूस, अमेरिका पर मिसाइल से हमले करने वाला है।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

न्यूयॉर्क: हैकरों ने समाचार-पत्र न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) के एक ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया और इस तरह की झूठी खबरें पोस्ट कीं कि रूस, अमेरिका पर मिसाइल से हमले करने वाला है। समाचार-पत्र ने कहा है कि वह पूरे मामले की जांच कर रहा है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हैकरों ने रविवार को NYT का एक वीडियो ट्विटर अकांउट हैक कर लिया और सुबह करीब 9.40 बजे किए गए ट्वीट से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के लीक हुए बयान का हवाला देते हुए अमेरिका पर हमले की झूठी खबर फैलाने की कोशिश की। हालांकि, चेतावनी देने वाले इस ट्वीट को जल्द ही हटा लिया गया। इस ट्वीट की जिम्मेदारी हैकर समूह ऑवरमाइन ने ली है। इससे पहले यह समूह कई जानी-मानी हस्तियों के अकाउंट हैक करने की जिम्मेदारी ले चुका है।

ऑवरमाइन ने कहा कि जब उसे पता चला कि NYT के ट्विटर अकाउंट को किसी तीसरे पक्ष ने हैक कर लिया है, तो उसने फिर से फिर से हैक कर लिया। हैक करने वाले तीसरे पक्ष द्वारा किए गए ट्वीट भी अंतत: हटा दिए गए। न्यूयॉर्क टाइम्स ने पुष्टि की है कि हैकरों ने समाचार-पत्र द्वारा शेयर किए गए कई वीडियो हटा दिए हैं और समाचार-पत्र स्थिति की जांच कर रहा है।

Latest World News