न्यूयार्क: एक महिला ने अपने ब्यॉयफ्रेंड से गर्भवती होने की बात छुपा रखी थी और उसने अपने घर में एक बच्ची को जन्म देने के बाद अपनी नवजात बेटी को घर की सातवीं मंजिल की खिड़की से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सोमवार के अपराह्न जेनिफर बेरी (33) की नवजात बेटी को गर्भनाल के साथ अपार्टमेंट के अहाते में देखा था। इस अपार्टमेंट में जेनिफर का सोमवार ब्यॉयफ्रेंड ब्रोनक्स रहता है। उन्हें खबर मिली थी कि खिड़की से कोई शिशु गिर गया है। मुख्य चिकित्सा परीक्षक डॉक्टर बारबारा सैम्पसन ने कल बताया कि जांच में पता चला है कि चोट लगने के कारण बच्ची की मौत हुयी है। इसका मतलब है कि वह जीवित पैदा हुयी थी। कल पुलिस ने जेनिफर को हिरासत में ले लिया।
इसे भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के विचित्र रेस्त्रां, जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे
Latest World News