संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने कल संवाददाताओं से कहा, हम वैश्विक गरीबी को खत्म करने वाली पहली पीढ़ी बन सकते हैं। इसके साथ ही हम ऐसी आखिरी पीढ़ी हो सकते हैं, जिसने अधिक देरी होने से पहले ग्लोबल वार्मिंग के कुप्रभावों को रोक लिया। ट्रांसफॉर्मिंग आर वल्र्ड द 2030 एजेंडा फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट नामक यह दस्तावेज सितंबर के अंत में महासभा में वैश्विक नेताओं के वार्षिक सम्मेलन से ठीक पहले संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में अंगीकार किया जाएगा। बान ने कहा कि ये लक्ष्य लोगों और इस ग्रह के लिए अनिवार्य कार्यों की सूची पेश करते हैं। ये 17 नए अबाध्यकारी लक्ष्य उन आठ सहस्राब्दि विकास लक्ष्यों एमडीजी की जगह लेंगे, जो 15 साल पहले वैश्विक नेताओं ने अंगीकार किए थे।
Latest World News