1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. क्या ओबामा ने वाहवाही लूटने के लिए बिन लादेन के बारे में झूठ बोला...'

क्या ओबामा ने वाहवाही लूटने के लिए बिन लादेन के बारे में झूठ बोला...'

नई दिल्ली: चार साल पहले पाकिस्तान के अबोटाबाद में अल क़ायदा के प्रमुख बिन लादेन को मार गिराने की सैनिक कार्रवाई के बारे में क्या राष्ट्रपति ओबामा ने अमेरिकी जनता से झूठ बोला...? पुलित्ज़र पुरस्कार

8. लादेन को समंदर में नहीं बल्कि अफ़ग़ानिस्तान में दफ़नाया गया।

9. ओबामा ने कमांडो हमले के बारे में घोषणा की और इसका सेहरा भी अपने ही सिर बांधा बावजूद पाकिस्तान के साथ इस बात पर सहमत होने के कि हमले की बात सात दिन तक छुपा कर रखी जाएगी और बाद में कह दिया जाएगा कि लादेन द्रोण हमले में मारा गया।

10. ओबामा के घोषणा से पाकिस्तीनी नेता अलग थलग पड़ गए और दोनों देशों के बीच सैन्य और गुप्तचर संबंध ख़राब हो गए।

सेमौर  का कहना है कि पाकिस्तानी सैनिक अधिकारियों को ऑपरेशन के बारे में मीलूम था हालंकि व्हाइट हाउस का दावा है कि इसमें कोई और शामिल नहीं था।

व्हाइट हाउस का कहना है कि पाकिस्तानी अधिकारियों को हमले के बारे में कुछ नहीं बताया गया था लेकिन हेर्श के अनुसार ये ग़लत है क्योंकि ओबामा प्रशासन के लोगों के बयानों में विरोधाभास है।

हेर्श के मुताबिक अबोटाबाद परिसर पर आईएसआई के गार्ड 24 घंटे नज़र रखते थे और उनको आदेश दिया गया था कि अमेरिकी हेलीकाप्टर की आवाज़ सुनते ही वे परिसर से चले जाएं।

Latest World News