1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत, पाकिस्तान अवैध मादक पदार्थ के बड़े उत्पादक देश: ओबामा

भारत, पाकिस्तान अवैध मादक पदार्थ के बड़े उत्पादक देश: ओबामा

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत और उसके तीन पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और म्यांमा को उन 22 देशों की सूची में शामिल किया है जो सबसे अधिक मात्रा में अवैध मादक पदार्थ

भारत, पाकिस्तान अवैध...- India TV Hindi
भारत, पाकिस्तान अवैध मादक पदार्थ के बड़े उत्पादक देश

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत और उसके तीन पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और म्यांमा को उन 22 देशों की सूची में शामिल किया है जो सबसे अधिक मात्रा में अवैध मादक पदार्थ का उत्पादन करते हैं या उनकी सर्वाधिक अवैध तस्करी में शामिल हैं। इस सूची में इन देशों के अलावा अलावा बहामास, बेलिज, बोलीविया, कोलंबिया, कोस्टा रीका, डोमिनिकन गणराज्य, इक्वाडोर, एल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, हैती, होंडुरास, जमैका, लाओस, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू और वेनेजुएला शामिल हैं।

 

ओबामा ने कांग्रेस को दी गई एक अधिसूचना में कहा कि बोलीविया, म्यांमा और वेनेजुएला मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अंतरराष्ट्रीय समझौतों के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने के लिए पर्याप्त या अर्थपूर्ण प्रयास करने में पिछले 12 महीनों में स्पष्ट रूप से असफल रहे हैं।

अधिसूचना में कहा गया है कि यह जरूरी नहीं कि इस सूची में किसी देश की मौजूदगी यह दर्शाए कि वह देश अवैध मादक पदार्थों को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका के साथ किस स्तर पर सहयोग कर रहा है या मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए वह देश क्या प्रयास कर रहा है। इस सूची में किसी देश का नाम शामिल होना उन भौगोलिक, वाणिज्यिक और आर्थिक कारकों के संयोजन को प्रतिबिंबित कर सकता है जो मादक पदार्थों के उत्पादन और:या एक देश के जरिए उनकी तस्करी की मंजूरी देते हैं। यदि कोई देश अंतरराष्ट्रीय समझौतों या संधिपत्र के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन नहीं करता है तो राष्ट्रपति निर्धारित करते हैं कि वह देश मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करने में स्पष्ट रूप से असफल रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यदि किसी देश के बारे में ऐसा कहा जाता है तो वह प्रतिबंध लगाए जाने के दायरे में आ जाता है।

Latest World News