1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओबामा जाएंगे हिरोशिमा: ऐसा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति

ओबामा जाएंगे हिरोशिमा: ऐसा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति

वाशिंगटन: परमाणु निशस्त्रीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करने के लिए इस महीने हिरोशिमा की ऐतिहासिक यात्रा पर जा रहे बराक ओबामा परमाणु हमले के शिकार इस क्षेत्र की यात्रा करने वाले पहले सत्तासीन

Hiroshima Peace Memorial- India TV Hindi
Hiroshima Peace Memorial

वाशिंगटन: परमाणु निशस्त्रीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित करने के लिए इस महीने हिरोशिमा की ऐतिहासिक यात्रा पर जा रहे बराक ओबामा परमाणु हमले के शिकार इस क्षेत्र की यात्रा करने वाले पहले सत्तासीन अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे, जहां 1945 में अमेरिका के परमाणु बम गिराने से करीब 140,000 लोगों की जान गई थीं।

जापान यात्रा के दौरान ओबामा जाएंगे हिरोशिमा

व्हाइट हाउस ने आज कहा कि ओबामा जब 21 से 28 मई को जापान और वियतनाम की यात्रा पर जाएंगे तो वह हिरोशिमा का दौरा करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने बताया, परमाणु हथियार रहित दुनिया की शांति और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने के वास्ते प्रधानमंत्री (शिंजो) अबे के साथ राष्ट्रपति ओबामा हिरोशिमा की ऐतिहासिक यात्रा करेंगे।

27 मई को अमेरिकी राष्ट्रपति जाएंगे हिरोशिमा शांति स्मारक

उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बेन रोडस ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि ओबामा 27 मई को परमाणु बमबारी के पीडि़तों की याद में बनाए गए हिरोशिमा शांति स्मारक पार्क का दौरा करेंगे। द्वितीय विश्वयुद्ध के अंत में अमेरिका ने जापान के दो शहरों पर एटम बम से हमला करके उन्हें तबाह कर दिया था। इन दोनों शहरों के लोगों की अगली पीढ़ियों पर भी एटोमिक रेडिएशन का दुष्प्रभाव देखने को मिलता है।

Latest World News