Orlando Gay Club Shooter Omar Mateen
गोलीबारी को IS के लड़ाके ने दिया अंजाम
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ी एक मीडिया एजेंसी ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से कहा है कि अमेरिका में ओरलैंडो गे क्लब शूटआउट में हुए नरसंहार को IS के एक लड़ाके ने अंजाम दिया। अमेरिकी मीडिया ने खबर दी कि अफगान मूल के अमेरिकी नागरिक उमर मतीन ने जिहादी संगठन IS के प्रति निष्ठा व्यक्त की थी।
एक सूत्र के हवाले से इसने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ओरलैंडो, फ्लोरिडा में समलैंगिकों के एक नाइट क्लब को निशाना बनाने वाला हमला इस्लामिक स्टेट के एक लड़ाके ने किया था जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए और घायल हुए।
Latest World News