1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'आतंकवादियों पर कार्यवाही नहीं कर रहा पाकिस्तान'

'आतंकवादियों पर कार्यवाही नहीं कर रहा पाकिस्तान'

अमेरिका ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है।

terrorist- India TV Hindi
terrorist

वाशिंगटन: अमेरिका ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है, और साथ ही इस बात का दबाव बनाया है कि वह हक्कानी नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे खतरनाक संगठनों के खिलाफ कदम उठाए।

अफगानिस्तान-पाकिस्तान मामले के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड ओलसन ने प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के समक्ष कांग्रेस की सुनवाई के दौरान कहा, 'हम मानते हैं कि पाकिस्तान ने उन आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है जो पड़ोसियों के लिए खतरा पैदा करते हैं।'

ओलसन उन सांसदों के सवालों का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने में पाकिस्तान के चुनिंदा ढंग से कदम उठाने को लेकर चिंता जताई।

अमेरिकी राजनयिक ने कहा, 'उनकी (पाकिस्तान की) तय नीति यह है कि आतंकवादियों के खिलाफ भेदभाव नहीं करना है। हमारा मानना है कि इसमें सुधार की बहुत गुंजाइश है।'

 

Latest World News