1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: अनजान बाइक सवार ने यूं बचाई पुलिस ऑफिसर की जान

अमेरिका: अनजान बाइक सवार ने यूं बचाई पुलिस ऑफिसर की जान

अमेरिका के एरिजोना में मोटर साइकिल से गुजर रहे एक यात्री ने किसी फिल्मी हीरो की तरह एक पुलिस अधिकारी की जान बचा ली।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image

लॉस एंजिलिस: अमेरिका के एरिजोना में मोटर साइकिल से गुजर रहे एक यात्री ने किसी फिल्मी हीरो की तरह एक पुलिस अधिकारी की जान बचा ली। दरअसल रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार ने उस व्यक्ति को मार गिराया, जिसने एक पुलिस जवान पर गोली चलाकर उसे जख्मी कर दिया था।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारियों ने बताया, ‘एडवर्ड एंडरसन (27वर्षीय) नाम का जवान टोनोपा के निकट कार दुर्घटना की जांच करने के लिए संबंधित जगह पर पहुंचा था। यह जगह फीनिक्स शहर से 50 मील की दूरी पर है। जवान पर घात लगाकर एक व्यक्ति ने गोली चलाई। जवान को कंधे और हाथ पर गोली लगी।’ स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से कहा कि गोली मारने के बाद संदिग्ध व्यक्ति जवान का सिर फुटपाथ पर मारने लगा। इसी समय रास्ते से गुजर रहे एक अज्ञात व्यक्ति ने संदिग्ध पर गोली चलाकर उसे मार गिराया।

एरिजोना सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के निदेशक फ्रैंक मिल्स्टीड ने स्थानीय NBC टीवी से कहा, ‘धन्यवाद, मैं नहीं जानता हूं कि उस व्यक्ति के सहयोग के बिना हमारा जवान जिंदा होता। इस हमले के पीछे का इरादा अभी तक पता नहीं चल पाया है।’ फ्रैंक मिल्स्टीड ने ट्वीट में बताया कि एंडरसन की हालत में सुधार हो रहा है और उम्मीद है कि वह कुछ दिनों में पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे।

Latest World News