1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आतंकवाद के खतरे की याद दिलाते हैं पठानकोट, मजार-ए-शरीफ में हुए हमले

आतंकवाद के खतरे की याद दिलाते हैं पठानकोट, मजार-ए-शरीफ में हुए हमले

एक शीर्ष अमेरिकी सांसद ने कहा है कि पठानकोट में वायु सेना स्टेशन पर हुए आतंकवादी हमले और अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले क्षेत्र में आतंकवाद की चुनौती की याद दिलाते हैं।

pathankot- India TV Hindi
pathankot

वाशिंगटन: एक शीर्ष अमेरिकी सांसद ने कहा है कि पठानकोट में वायु सेना स्टेशन पर हुए आतंकवादी हमले और अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले क्षेत्र में आतंकवाद की चुनौती की याद दिलाते हैं। हाउस फोरेन अफेयर्स कमेटी के वरिष्ठ सदस्य और कांग्रेस के सदस्य ब्रैड शेरमैन ने कल कहा, मंै भारत के पठानकोट वायु सेना स्टेशन और अफगानिस्तान के मजार ए शरीफ में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

उन्होंने कहा, इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये हमले प्रधानमंत्री :नरेंद्र: मोदी की अफगानिस्तान और पाकिस्तान की हालिया यात्राओं के सकारात्मक परिणामों की प्रतिक्रिया हो सकते हैं।

शेरमैन ने क्षेत्र की सरकारों से इन हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को तलाशने के लिए हर संभव प्रयास करने और उन्हें न्याय के दायरे में लाने के लिए मजबूती से प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा, ये हमले विश्वभर में मौजूद आतंकवाद की चुनौती की याद दिलाते हैं। अमेरिका को इन सरकारों की सहायता करना जारी रखना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे इस चुनौती से निपट सकें।

Latest World News