A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. टेक्सास हाई स्कूल में हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से था असंतुलित

टेक्सास हाई स्कूल में हमला करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से था असंतुलित

टेक्सास हाई स्कूल में पिछले सप्ताह 10 लोगों की हत्या करने और 13 लोगों को घायल करने के आरोपी बंदूकधारी के वकील ने आज कहा कि उसका मुक्कविल मानसिक उलझन की स्थिति में था।

<p>person attacking in Texas High School was mentally...- India TV Hindi
person attacking in Texas High School was mentally unbalanced

सांता फे: टेक्सास हाई स्कूल में पिछले सप्ताह 10 लोगों की हत्या करने और 13 लोगों को घायल करने के आरोपी बंदूकधारी के वकील ने आज कहा कि उसका मुक्कविल मानसिक उलझन की स्थिति में था। इस बीच, स्कूलों ने छात्रों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। टेक्सास मेडिकल ब्रांच यूनिवर्सिटी ने बताया कि शुक्रवार को सांता फे हाई स्कूल में हुयी गोलीबारी में घायल कम से कम दो लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। (पुतिन के साथ अनौपचारिक बैठक के बाद स्वदेश लौटे पीएम मोदी )

इनमें स्कूल का पुलिस अधिकारी जॉन बार्नेस भी शामिल है जिनकी हालत गंभीर बनी हुयी है। स्कूल के एक छात्र दिमित्रियोस पैगुर्टिस पर हत्या और एक लोक सेवक पर हमला करने का आरोप है। उसने कथित तौर पर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक और रिवाल्वर का इस्तेमाल किया।

पैगुर्टिस के वकील ने संवाददाताओं से आज कहा कि उनके मुक्कविल की मानसिक हालत ‘ ठीक नहीं ’ थी। गैल्वेस्टोन की दक्षिणपूर्व टेक्सास काउंटी के शेरिफ अटॉर्नी निकोलस पोहल ने कहा कि आरोपी को लेकर मानसिक स्वास्थ्य का कुछ मामला तो है।

Latest World News