1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. OMG: वेनेजुएला में पेट्रोल 600 फीसदी हुआ महंगा

OMG: वेनेजुएला में पेट्रोल 600 फीसदी हुआ महंगा

काराकास: क्‍या किसी देश में पेट्रोल का दाम एक बार में ही 600 फीसदी कोई सरकार महंगा कर सकती है? इस बड़े सवाल का बेहद सीधा सा जवाब है 'हां' बिल्‍कुल ऐसा हो सकता है

nicolas- India TV Hindi
nicolas

काराकास: क्‍या किसी देश में पेट्रोल का दाम एक बार में ही 600 फीसदी कोई सरकार महंगा कर सकती है? इस बड़े सवाल का बेहद सीधा सा जवाब है 'हां' बिल्‍कुल ऐसा हो सकता है और लातिन अमेरिका का वेनेजुएला इस बात का ताजा उदाहरण है। गौरतलब है कि वेनेजुएला में पिछले 20 सालों में पहली बार पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए है लेकिन यह बढोत्‍तरी 600 फीसदी तक है इसके बावजूद वहां के राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो का कहना है कि अन्‍य राष्‍ट्रों के मुकाबले यह अभी भी काफी सस्‍ता होगा।

पहले 0.01 डॉलर (तकरीबन 70 पैसे) प्रति लीटर से बढ़कर 0.60 डॉलर (लगभग 41 रुपए) की दर से बेचा जाएगा। हालांकि कम क्‍वालिटी वाला पेट्रोल अभी भी लोगों को 0.10 डॉलर (लगभग सात रूपए)  प्रति लीटर की दर से मिल सकेगा।

आखिर क्‍यों बढ़ाए गए पेट्रोल के दाम ?

वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति मादुरो ने देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए पेट्रोल के दाम को बढ़ाने बेहद जरूरी करार दिया है। पेट्रोल का दाम बढ़ाने के साथ ही मुद्रा का अवमूल्‍यन को भी शामिल किया गया है। राष्‍ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा है कि वेनेजुएला में गैसोलिन के दाम अभी भी सस्‍ते हैं और नए दाम अभी भी सबसे कम है और कुछ भी नहीं है।

कहा जा रहा है कि पेट्रोल के दाम में हुई इस बढ़ोत्‍तरी के बाद सरकार 80 करोड़ डॉलर की बचत कर पाएगी।

Latest World News