मुंबई, संगीतकार विशाल ददलानी ने अपने प्रशंसकों को ट्विटर पर गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य के फर्जी खाते का अनुसरण करने से आगाह किया है। विशाल ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, "अभी अभी गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य का संदेश मिला कि ट्विटर पर कोई मैं अमिताभ नाम से उनका फर्जी खाता चला रहा है। कृपया इस खाते का अनुसरण न करें।"
विशाल और भट्टाचार्य ने 'ये जवानी है दीवानी' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
विशाल ने आगे लिखा, "कोई इस फर्जी खाते मैंअमिताभ से खुद को अमिताभ भट्टाचार्य बताते हुए फिल्म जगत के लोगों को संदेश भेज रहा है।"
इस फर्जी खाते के ट्विटर पर 300 फॉलोअर्स हैं और यह खुद भी अनुराग कश्यप और अमित त्रिवेदी जैसी सिने हस्तियों को फॉलो करता है। यही नहीं, इस खाते से नई फिल्मों 'पीकू' और 'गब्बर इज बैक' के बारे में भी प्रतिक्रियाएं जताई जा रही हैं।"
Latest Bollywood News