1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत

अमेरिका में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 3 लोगों की मौत

हॉस्टन: अमेरिका में हॉस्टन हॉबी हवाईअड्डे के पास एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। 'एबीसी13' की रिपोर्ट के मुताबिक, सिरस डिजाइन समूह द्वारा निर्मित यह विमान गुरुवार को

plane crash- India TV Hindi
plane crash

हॉस्टन: अमेरिका में हॉस्टन हॉबी हवाईअड्डे के पास एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। 'एबीसी13' की रिपोर्ट के मुताबिक, सिरस डिजाइन समूह द्वारा निर्मित यह विमान गुरुवार को एक स्टोर के पार्किंग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में एक सेडान कार क्षतिग्रस्त हो गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, जब यह विमान जमीन से टकराया तो बहुत तेज धमाके जैसे आवाज सुनाई दी।

घटनास्थल के पास का क्षेत्र सील कर दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Latest World News