1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मुस्लिम समुदाय के लिए खतरा मानकर पुलिस ने किया 1 को गिरफ्तार

मुस्लिम समुदाय के लिए खतरा मानकर पुलिस ने किया 1 को गिरफ्तार

पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने एक व्यक्ति के घर में एक संभावित विस्फोटक उपकरण को सावधानी के साथ नष्ट कर दिया और मुसलमानों के लिए खतरे के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

richmond- India TV Hindi
richmond

रिचमंड: सान फ्रांसिस्को बे के इलाके में पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने एक व्यक्ति के घर में एक संभावित विस्फोटक उपकरण को सावधानी के साथ नष्ट कर दिया और मुसलमानों के लिए खतरे के मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कांरा कोस्टा टाइम्स की रविवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिचमंड के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने कहा है कि वह मुस्लिम समुदाय के लोगों को क्षति पहुंचाना चाहता है। खुफिया अधिकारियों ने बताया कि उस व्यक्ति ने अपने घर में एक विस्फोटक उपकरण बनाया था।

आरोपी केे घर की तलाशी से पहले अधिकारियों ने रविवार को आसपास के घरों को खाली करा लिया था और संभावित उपकरण को नष्ट कर दिया। इस पूरे प्रकरण में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी के नाम और उम्र उजागर नहीं किया।

Latest World News