1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पोप ने सउदी अरब में भगदड़ की घटना पर किया दुख व्यक्त

पोप ने सउदी अरब में भगदड़ की घटना पर किया दुख व्यक्त

न्यूयॉर्क: पोप फ्रांसिस ने सउदी अरब में भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुसलमानों के प्रति एकजुटता व्यक्त की है। न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद से पोप की यह पहली सार्वजनिक टिप्पणी है। कल सेंट पैट्रिक

पोप ने सउदी अरब में...- India TV Hindi
पोप ने सउदी अरब में भगदड़ की घटना पर किया दुख व्यक्त

न्यूयॉर्क: पोप फ्रांसिस ने सउदी अरब में भगदड़ की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुसलमानों के प्रति एकजुटता व्यक्त की है। न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद से पोप की यह पहली सार्वजनिक टिप्पणी है। कल सेंट पैट्रिक कैथेड्रल में प्रार्थना के दौरान पोप ने कहा कि वह मक्का में हुए हादसे के मद्देनजर चर्च की एकजुटता व्यक्त करना चाहते हैं। 

हज के दौरान मची भगदड़ में कम से कम 717 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। वार्षिक हज यात्रा के दौरान यह अब तक के सबसे भीषण हादसों में से एक है।

पोप फ्रांसिस अपने छह दिन के अमेरिका दौरे के दूसरे चरण में न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। फिफ्थ अवेन्यू में उनकी झलक पाने के लिए कतारों मैं खड़े हजारों लोगों ने उनका स्वागत किया। अमेरिका मैं कल मुस्लिम पर्व बकरीद मनाया गया। इस अवसर पर न्यूयॉर्क में पहली बार 1,800 से अधिक स्कूलों की छुट्टी रही।

Latest World News