1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप की रैली के दौरान प्रदर्शनकारी हुए हिंसक, झड़प

ट्रंप की रैली के दौरान प्रदर्शनकारी हुए हिंसक, झड़प

वाशिंगटन: न्यू मैक्सिको में डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान आयोजन स्थल से बाहर ट्रंप विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान अधिकारियों पर पथराव किया गया और जलते हुए कपड़े

Donald Trump supporters turn violent- India TV Hindi
Donald Trump supporters turn violent

वाशिंगटन: न्यू मैक्सिको में डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान आयोजन स्थल से बाहर ट्रंप विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस दौरान अधिकारियों पर पथराव किया गया और जलते हुए कपड़े फेंके गए।

हिंसक भीड़ ने पुलिस और उसके घोड़ों पर किया पथराव

न्यू मैक्सिको के अलबुकर्क में एक सम्मेलन केंद्र में ट्रंप की रैली थी और इस केंद्र के बाहर गैर-कानूनी रूप से एकत्रित हुई भीड़ ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया, आगजनी की, अवरोधक तोड़ दिये और पुलिस अधिकारियों एवं उनके घोड़ों पर पथराव किया। हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को धुएं का सहारा लेना पड़ा।

ट्रंप की नीतियों के खिलाफ पहले भी हुए विरोध प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने 69 वर्षीय उद्योगपति के संबोधन के दौरान कई बार व्यवधान पैदा किया। अधिकतर प्रदर्शनकारियों को एक-एक करके निकाला गया। पुलिस के लिए प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करना मुश्किल था। ये प्रदर्शनकारी ट्रंप की नीतियों का विरोध कर रहे थे। ट्रंप की रैलियों में पहले भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के चुनाव में ट्रंप की उम्मीदवारी लगभग पक्की

व्हाइट हाउस के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में ट्रंप एकमात्र उम्मीदवार बचे हैं। इस साल के शुरू में प्राइमरी चुनाव शुरू होने के समय पार्टी के 17 लोग उम्मीदवारी की दौड़ में थे। दूसरी तरफ, व्हाइट हाउस के लिए डेमोक्रेटिक दौड़ में प्राइमरी शुरू होने के समय तीन उम्मीदवार थे और यह दौड़ अब भी खुली है। हालांकि 68 वर्षीय हिलेरी क्लिंटन के डेलीगेट के मामले में बढ़त होने की वजह से राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी हासिल कर लेने की संभावना है, लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी वर्मोंट से सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने प्राइमरी चुनावों में अंतिम वोट पड़ने तक दौड़ से हटने से मना कर दिया है।

Latest World News