1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हावर्ड इंडिया सम्मेलन को संबोधित करेंगे रविशंकर, कमल हासन

हावर्ड इंडिया सम्मेलन को संबोधित करेंगे रविशंकर, कमल हासन

रविशंकर समेत फिल्म अभिनेता कमल हासन, कांग्रेस नेता शशि थरूर और फिल्म निर्देशक करण जौहर जैसे भारत की कई प्रसिद्ध हस्तियां प्रतिष्ठित हावर्ड विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक भारत सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

ravishankar prasad- India TV Hindi
ravishankar prasad

वाशिंगटन: केन्द्रीय संचार तथा विग्यान और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर समेत फिल्म अभिनेता कमल हासन, कांगे्रस नेता शशि थरूर और फिल्म निर्देशक करण जौहर जैसे भारत की कई प्रसिद्ध हस्तियां प्रतिष्ठित हावर्ड विश्वविद्यालय के 13वें वार्षिक भारत सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस वर्ष सम्मेलन का विषय भारत संक्रमण में: अवसर और चुनौतियां है। इसका आयोजन छह फरवरी और सात फरवरी को होना है।

मीडिया में जारी एक बयान के अनुसार, सम्मेलन में व्यापार जगत, मनोरंजन जगत, सरकारी अधिकारियों, समाजसेवियों और कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियां भाग लेेंगे। पैनल चर्चा के दौरान रविशंकर प्रसाद पिछले दो वषो में भारतीय राजनीति में आए परिवर्तन पर मुख्य वकतव्य देंगे।

पैनल के अन्य सदस्यों में प्रसिद्ध स्तंभकार आशुतोष वार्शनेय, बिजू जनता दल के सदस्य जय पांडा और लोकसत्ता पार्टी के संस्थापक जय प्रकाश नारायण संबोधित करेंगे। अमेरिका में भारत की पूर्व राजदूत निरूपमा राव विदेश नीति पर मुख्य वकतव्य देंगी।

सम्मेलन के आयोजनकर्ताओं ने बताया, पैनल पिछले दो वषो में भारत की विदेश नीति की उपलब्धियों और एक प्रभावकारी रणनीति पर चर्चा करेगा जो कि न केवल एक शुरूआत होगी बल्कि भारत की वास्तविक प्रगति को बनाए रखने के उपायों पर चर्चा करेगा। सम्मेलन के दौरान नेट न्यूटरलिटी, न्याय तक पहुंच और महिला सशक्तिकरण पर भी चर्चा होगी।

कमल हासन अभिव्यक्ति की आजादी पर जबकि करण जौहर द् हशटैग डेमोक्रेसी पर वकतव्य देंगेे।

Latest World News