1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उमर मतीन नियमित रूप से ओरलैंडो के गे क्लब आता था: रिपोर्ट

उमर मतीन नियमित रूप से ओरलैंडो के गे क्लब आता था: रिपोर्ट

ओरलैंडो के पल्स क्लब में गोलीबारी करके 50 लोगों की जान ले लेने वाला हमलावर उमर मतीन खुद भी इस गे नाइटस्पॉट पर नियमित रूप से आता था।

Omar Mateen- India TV Hindi
Omar Mateen

ओरलैंडो: ओरलैंडो के पल्स क्लब में गोलीबारी करके 50 लोगों की जान ले लेने वाला हमलावर उमर मतीन खुद भी इस गे नाइटस्पॉट पर नियमित रूप से आता था। टीवाई स्मिथ ने उमर मतीन (29) के बारे में ओरलैंडो सेंटीनेल को कल बताया, कई बार वह कोने में जाकर बैठकर अकेले शराब पीने लगता था और कई बार वह इतनी ज्यादा पी लेता था कि बेहद उग्र और झगड़ालू हो जाता था। स्मिथ ने अखबार को बताया कि उन्होंने मतीन को दर्जनों बार क्लब के अंदर देखा था।

स्मिथ ने कहा, हमने उससे ज्यादा बात नहीं की लेकिन मुझे याद है कि वह कई बार अपने पिता के बारे में बात करता था। उसने हमें बताया था कि उसकी एक पत्नी और बच्चा था।

पल्स में नियमित रूप से आने वाले एक अन्य व्यक्ति केविन वेस्ट ने लॉस एंजिलिस टाइम्स को बताया कि मतीन ने एक साल तक किसी गे चैट एप्प की मदद से एक साल तक कभी-कभी संदेश भेजता रहा। क्लब में जाने वाले एक अन्य व्यक्ति ने स्थानीय मीडिया और एमएसएनबीसी को बताया कि मतीन 'ग्रिंडर' समेत कई गे एप्प इस्तेमाल करता था।

डिज्नी के एक प्रबंधक ने नाम उजागर न करने के अनुरोध के साथ बताया कि मतीन अप्रैल में वॉल्ट डिज्नी वल्र्ड भी गया था।

द सेंटीनल ने कहा कि पहचान गुप्त रखने की शर्त पर एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने बताया है कि मतीन की पत्नी नूर जही सलमान अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं कर रही। अमेरिका के इतिहास की इस सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी में 50 लोग मारे गए और 53 अन्य घायल हो गए।

FBI के प्रमुख जेम्स कॉमे ने कहा कि उनके ब्यूरो को पूरा यकीन है कि मतीन ऑनलाइन चलाए जा रहे दुष्प्रचार के संपर्क में आकर चरमपंथ की चपेट में आ गया और उसने हमले के दौरान किए गए कॉलों में इस्लामिक स्टेट के नेता अबु बकर अल-बगदादी के साथ जुड़ाव का दावा किया था।

Latest World News