1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 84 की उम्र में रूपर्ट मर्डोक ने सुपरमॉडल से रचाई चौथी शादी

84 की उम्र में रूपर्ट मर्डोक ने सुपरमॉडल से रचाई चौथी शादी

लंदन: मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने लंदन में आज एक औपचारिक समारोह में मॉडल-अभिनेत्री जेरी हॉल से विवाह कर लिया। वैश्विक संस्थान न्यूज कॉर्प के प्रमुख और ब्रिटेन में द टाइम्स और द सन के

rupert- India TV Hindi
rupert

लंदन: मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने लंदन में आज एक औपचारिक समारोह में मॉडल-अभिनेत्री जेरी हॉल से विवाह कर लिया। वैश्विक संस्थान न्यूज कॉर्प के प्रमुख और ब्रिटेन में द टाइम्स और द सन के प्रकाशक 84 वर्षीय मर्डोक ने लंदन के स्पेंसर हाउस में आयोजित समारोह में 59 वर्षीय सुपरमॉडल से विवाह किया।

दंपति शनिवार को लंदन के फ्लीट स्ट्रीट स्थित सेंट ब्राइड्स चर्च में अपने विवाह का जश्न मनाएगा। पूरे क्षेत्र में ब्रिटेन के बड़े प्रकाशकों के कार्यालय होने के कारण इस चर्च को पत्रकारों का चर्च कहा जाता है।

दंपति की छह बेटियां दो हॉल की और चार मर्डोक की विवाह के दौरान ब्राइड्स मेड थीं। एक साल पहले ही मिले मोडॉक और हॉल ने दो महीने पहले ही अपनी सगाई की घोषणा की थी। यह मर्डोक का चौथा जबकि हॉल का दूसरा विवाह है।

Latest World News