1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में गुरूद्वारे में तोड़ फोड़, आईएसआईएस विरोधी नारे लिखे

अमेरिका में गुरूद्वारे में तोड़ फोड़, आईएसआईएस विरोधी नारे लिखे

लॉस एंजिलिस: कैलिफोर्निया में एक कट्टरपंथी मुस्लिम दंपति द्वारा कत्लेआम मचाने के मद्देनजर लॉस एंजिलिस उपनगरीय इलाका स्थित एक गुरूद्वारे में आईएसआईएस विरोधी घृणित नारे लिखे गए और तोड़ फोड़ की गई है। गुरूद्वारा सिंह

sabotage in US gurdwara and wrote ISIS anti slogans- India TV Hindi
sabotage in US gurdwara and wrote ISIS anti slogans

लॉस एंजिलिस: कैलिफोर्निया में एक कट्टरपंथी मुस्लिम दंपति द्वारा कत्लेआम मचाने के मद्देनजर लॉस एंजिलिस उपनगरीय इलाका स्थित एक गुरूद्वारे में आईएसआईएस विरोधी घृणित नारे लिखे गए और तोड़ फोड़ की गई है। गुरूद्वारा सिंह साहब के बोर्ड और समुदाय के सदस्यों ने बताया कि छह दिसंबर की सुबह लॉस एंजिलिस के उपनगरीय इलाका बुएना पार्क स्थित गुरूद्वारा और उसके पार्किंग स्थल में रखे समुदाय के एक सदस्य के ट्रक में तोड़ फोड़ की गई।

बुएना पार्क स्थित गुरूद्वारा के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया, अपने समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर हम चिंतित हैं। हमारा मानना है कि यह घृणित अपराध है और यह संभवत: सान बनार्दिनो हत्याकांड का सीधा नतीजा है। गुरूद्वारा के सदस्यों ने बुएना पार्क पुलिस विभाग में घटना की सूचना दी और मामले की जांच में वे कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ सक्रियता से सहयोग कर रहे हैं।

वाशिंगटन स्थित सिख काउंसिल ऑन रिलिजन एंड एजुकेशन ने एक बयान में कहा कि रविवार सुबह गुरूद्वारे में तोड़ फोड़ की गई और घृणित नारे लिखे गए, जिन्हें गुरूद्वारा की दीवार और वहां खड़े एक ट्रक पर लिखा देखा जा सकता है। इन नारों में इस्लाम और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

Latest World News