नई दिल्ली: जब आप किसी की मदद करते हैं तो आपको उम्मीद होती है कि मदद करने के बाद आपको लोगों से सराहना और वाहवाही मिलेगी। ऐसा होता भी है, लेकिन एक स्कूली बच्चे के साथ बात जरा उल्टी हो गई। हाल ही में एक स्कूल के बच्चे द्वारा अपनी दोस्त की मदद करने पर उसे सराहना तो नहीं मिली, लेकिन उसे स्कूल से निकाल दिया गया। एंथोनी रूलास को बीते मंगलवार को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया था। वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे।
दरअसल बात यह है कि टेक्सास के एक स्कूल में 15 वर्षीय लड़का एक लड़की को उठाकर भागता हुआ मेडिकल रूम में गया। लड़की की हालत देख उससे रुका नहीं गया और वह लड़की को भागता हुआ अस्पताल ले गया। जबकि उसका टीचर इस बात का इंतजार कर रहा था कि एक अस्थमा के मरीज की मदद कैसे करनी चाहिए। हालांकि एंथोनी ने भी माना है कि उसने स्कूल के नियमों को तोड़ा है। लेकिन उसने यह भी कहा कि अगर भविष्य में कभी भी उसके सामने यह परिस्थिति दोबारा आती है तो वह फिर से ऐसा काम जरूर करेगा। एंथोनी ने कहा कि मैंने नियमों को तोड़ा है लेकिन उस लड़की को मेरी मदद की जरूरत थी। इतनी मुसीबत में होने के बाद भी एंथोनी की मां का सोचना है कि उनका बेटा हीरो है। उसकी मां का कहना है कि एंथोनी को गलत शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए था, लेकिन अगर वह क्लास छोड़कर भागता नहीं तो लड़की की जान को बचा नहीं पाता। उनका कहना है कि भले ही एंथोनी ने नियमों का पालन नहीं किया है लेकिन वह एक भले दिल का इंसान है।
Latest World News