1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कनाडा में भारतीय मूल के सिख युवक पर नस्लीय हमला

कनाडा में भारतीय मूल के सिख युवक पर नस्लीय हमला

कनाडा में एक बार फिर नस्लीय हमले की घटना सामने आई है। यहां पर एक सिख युवक की चार लोगों ने पिटाई की।

supninder singh- India TV Hindi
supninder singh

टोरंटो: कनाडा में एक बार फिर नस्लीय हमले की घटना सामने आई है। यहां पर एक सिख युवक की चार लोगों ने पिटाई की। टोरंटो के ब्रैम्पटन इलाके में रहने वाले 29 वर्षीय सुपिंदर सिंह खेहरा को कुछ लोगों ने नशे  की हालत में गालियां दी और पीटा भी। हमलावरों ने सुपिंदर को उनके रंग और उनकी पगड़ी की वजह से पीटा। सीटीवी की वेबसाइट के मुताबिक सुपिंदर की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। सुपिंदर ने बताया कि वह और उनके दोस्त क्यूबेक शहर में अपने दोस्तों के साथ थे। तभी कुछ लोग आए, उन्होंने सुपिंदर और उनके दोस्तों को गालियां दी और उनकी पगड़ी की ओर इशारा किया।

 खेहरा ने कहा, 'मेरी आंख पर घूंसा मारा गया और मैं जमीन पर गिर गया। वे मुझे लगातार पीटते रहे। यह सब मेरी नस्ल, मेरे रंग और पगड़ी को लेकर हुआ।' उन्होंने कहा कि उनकी पगड़ी गिर गई। इस घटना पर कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडियू  ने निंदा करते हुए कहा कि 'इस तरह के घृणित कृत्य' के लिए कनाडा में कोई स्थान नहीं है। ट्रूडियू ने पिछले दिनों वाशिंगटन में परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

Latest World News