1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका, 18 लोगों की मौत

भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका, 18 लोगों की मौत

वाशिंगटन: अमेरिका में आए बर्फीले तूफान स्नोजिला और रिकार्ड हिमपात ने पूरे ईस्ट कोस्ट का जनजीवन लगभग अस्त व्यस्त कर दिया है। तूफान के कमजोर पड़ने से पहले कम से कम 18 लोगों की मौत

storm in us- India TV Hindi
storm in us

वाशिंगटन: अमेरिका में आए बर्फीले तूफान स्नोजिला और रिकार्ड हिमपात ने पूरे ईस्ट कोस्ट का जनजीवन लगभग अस्त व्यस्त कर दिया है। तूफान के कमजोर पड़ने से पहले कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, लाखों की संख्या में अमेरिकी इससे उबरने की जद्दोजहद में आज जुटे रहे।

स्नोजिला नाम के इस बर्फीले तूफान से अमेरिकी उत्तर पूर्वी क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा थम सा गया और करीब तीन फुट उंची बर्फ की मोटी परत जम गई जिसके चलते कम से कम 10 राज्यों ने आपात स्थिति की घोषणा की है। करीब 8.5 करोड़ बाशिंदे इस तूफान से प्रभावित हुए हैं क्योंकि न्यूयार्क और राजधानी वाशिंगटन डीसी सहित अमेरिका के बड़े शहरों में जनजीवन ठहर सा गया है।

हजारों लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई और हजारों विमानों का परिचालन रद्द कर दिया है। कम से कम 18 लोगों की मौसम जनित इन घटनाओं, कारों की टक्कर में मौत हो गई है। क्षेत्र में 15 से 25 इंच तक की बर्फ जमा हो गई। न्यूयार्क सिटी जैसे शहर ने कारों के लिए यात्रा हिदायत जारी की है और मेट्रो सेवाओं को रोक दिया है।

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डी ब्लेसियो ने गैर-आपात वाहनों के चालकों को चेतावनी दी है कि यदि वे यात्रा प्रतिबंध का उल्लंघन करेंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्लेसियो ने कहा, न्यूयॉर्क निवासियों को अब घर जाना चाहिए। हमें कारों को सड़कों से हटाना है ताकि हमारा तंत्र अपना काम कर सके और सड़कें आपात वाहनों के लिए खाली रह सकें। यात्रा की स्थिति खतरनाक है और हम न्यूयॉर्क के सभी निवासियों को सुरक्षित रखना चाहते हैं।

वाशिंगटन डीसी में मेट्रो सेवाओं को भी सप्ताहांत के लिए रोक दिया गया है। न्यूजर्सी के ओशनसिटी से आई खबरों में बर्फीले तूफान के कारण तटीय इलाके में भारी जमाव की जानकारी मिली है। न्यूजर्सी के गवर्नर क्रिस क्रिस्टी ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी है।

Latest World News