1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अंतरिक्ष स्टेशन को शार्ट सर्किट से नुकसान, बिजली व्यवस्था प्रभावित

अंतरिक्ष स्टेशन को शार्ट सर्किट से नुकसान, बिजली व्यवस्था प्रभावित

केप केनावरेल: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में शार्ट सर्किट होने से बिजली तंत्र प्रभावित हुआ है और इसे दुरूस्त करने की जरूरत पड़ सकती है। सबसे पहले रॉकेट के जरिए कल पुर्जे भेजने पड़ सकते हैं।

अंतरिक्ष स्टेशन को...- India TV Hindi
अंतरिक्ष स्टेशन को शार्ट सर्किट से नुकसान, बिजली व्यवस्था प्रभावित

केप केनावरेल: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में शार्ट सर्किट होने से बिजली तंत्र प्रभावित हुआ है और इसे दुरूस्त करने की जरूरत पड़ सकती है। सबसे पहले रॉकेट के जरिए कल पुर्जे भेजने पड़ सकते हैं। नासा ने कल कहा कि शुक्रवार से छह अंतरिक्षयात्रियों को इस पावर चैनल के बिना काम करना पड़ रहा है । स्टेशन में शार्ट सर्किट हुआ। विद्युत स्विच उपकरण में संभवत: खराबी आयी जिसके कारण आठ चैनलों में से एक क्षतिग्रस्त हो गया। प्रभावित प्रणाली को वैकल्पिक लाइन से चलाया गया।

नासा के प्रवक्ता डेन हुओट ने बताया कि वहां पर अंतरिक्षयात्री सामान्य तरीके से काम कर रहे हैं और कोई खतरा नहीं है। हुओट ने बताया कि 2014 में अंतरिक्ष केंद्र पर इसी तरह की दिक्कतें हुयी थी। क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरूस्त करने के लिए वहां पर नया कलपुर्जा नहीं है। नासा की स्पेशएक्स के जरिए अगले साल शुरूआत में कभी इसके लिए कलपुर्जे भेजने की योजना है। जून में असफल प्रक्षेपण के बाद स्पेशएक्स का काम थमा पड़ा है। नासा का एक अन्य वाणिज्यिक आपूर्तिकर्ता ऑर्बिटल एटीके दो सप्ताह में स्टेशन पर सामान ले जाने के लिए तैयार है । लेकिन यह मालवाहक यान पहले ही पूरी तरह भर चुका है ।

Latest World News