1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पेरिस हमले के चलते US जा रहीं सुषमा स्वराज आधे रास्ते से लौटीं

पेरिस हमले के चलते US जा रहीं सुषमा स्वराज आधे रास्ते से लौटीं

लॉस एंजिलिस: फ्रांस में आतंकी हमले की छाया क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस पर भी पड़ी है। आयोजन का शुभारंभ करने के लिए अमेरिका की यात्रा पर जा रहीं सुषमा स्वराज हमलों की पृष्ठभूमि में आधे

पेरिस हमले के चलते US जा...- India TV Hindi
पेरिस हमले के चलते US जा रहीं सुषमा स्वराज वापस लौटीं

लॉस एंजिलिस: फ्रांस में आतंकी हमले की छाया क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस पर भी पड़ी है। आयोजन का शुभारंभ करने के लिए अमेरिका की यात्रा पर जा रहीं सुषमा स्वराज हमलों की पृष्ठभूमि में आधे रास्ते से ही भारत लौट रही हैं।

कल शुरू हुए क्षेत्रीय प्रवासी भारतीय दिवस में शिरकत करने वाले सैकड़ों लोगों ने खौफनाक हमले के पीड़ितों की याद में एक मिनट का मौन रखा।

अमेरिका की यात्रा पर गयीं स्वराज पेरिस आतंकी हमले को देखते हुए आधे रास्ते से नयी दिल्ली लौट रही हैं।

नई दिल्ली में अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका की यात्रा के क्रम में दुबई में थोड़े समय के लिए रूकीं सुषमा स्वराज पेरिस में हमलों के बारे में सुनकर वापस आ रही हैं।

विदेश राज्य मंत्री जनरल (रिटायर) वी. के. सिंह के अब 2 दिवसीय आयोजन में शिरकत करने की उम्मीद है।

पेरिस आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए लॉस एंजिलिस में दो दिवसीय आयोजन में करीब 1,000 भारतीय-अमेरिकी शिरकत कर रहे हैं। कैलिफोर्निया के शीर्ष अमेरिकी सांसद ब्रैड शर्मन ने कहा कि फ्रांस की राजधानी पर हमला लश्करे तैयबा द्वारा नवंबर 2008 में किये गए मुंबई आतंकी हमले की तरह ही है।

Latest World News