मेक्सिको में बड़ा हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत
मेक्सिको में बड़ा हादसा, ट्रक और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत
India TV News Desk
Published : Jun 03, 2018 08:50 am IST, Updated : Jun 03, 2018 08:50 am IST
मेक्सिको के टलाक्सकाला में एक ट्रक और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को हुई इस दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने सिन्हुआ को बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे और वह बस से जा टकराई, जिसमें से आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस ट्रक में निर्माणाधीन सामग्री रखी हुई थी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन राजमार्ग से दूर जा गिरे।