1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. राष्ट्रपति बनने का सबसे बड़ा फायदा है एयर फोर्स वन और बड़ी गाड़ी :ओबामा

राष्ट्रपति बनने का सबसे बड़ा फायदा है एयर फोर्स वन और बड़ी गाड़ी :ओबामा

वाशिंगटन: बराक ओबामा का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बनने पर जो अन्य सुविधाएं मिलती हैं उनमें सबसे अच्छी बात एयर फोर्स वन और गायक बड़ी गाड़ी का अपने गिटार के साथ व्हाइट हाउस आना

राष्ट्रपति बनने का...- India TV Hindi
राष्ट्रपति बनने का सबसे बड़ा फायदा है :ओबामा

वाशिंगटन: बराक ओबामा का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बनने पर जो अन्य सुविधाएं मिलती हैं उनमें सबसे अच्छी बात एयर फोर्स वन और गायक बड़ी गाड़ी का अपने गिटार के साथ व्हाइट हाउस आना है। ओबामा ने कल व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में हंसी के ठहाकों के बीच कहा, कभी-कभी लोग मुझसे पूछते हैं कि राष्ट्रपति बनने का सबसे बड़ा लाभ क्या होता है।

इस मामले पर पहले नंबर पर विमान आता है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, दूसरा सबसे बड़ा लाभ यह है कि बड़ी गाड़ी अपने गिटार के साथ अकसर यहां मेरे घर आती हैं और फिर एस्पेरंजा अपना बास गिटार लाती हैं और यहां कार्यक्रम होते हैं।

व्हाइट हाउस में नेशनल एंडोमेंट फॉर ह्यूमैनिटीज की 50वीं वर्षगांठ पर यह समारोह आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता देश के जीवन में हमेशा केंद्रीय भूमिका निभाती है। ओबामा ने कहा, हमारे कलाकार हमारे समाज का आइना होते हैं, वे हमें हमारे साझे मकसद और हमारी सामूहिक जिम्मेदारियों की याद दिलाते हैं।

Latest World News