1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. शरणार्थियों की संख्या 6.5 करोड़ पहुंची: UN

शरणार्थियों की संख्या 6.5 करोड़ पहुंची: UN

दुनियाभर में शरणार्थियों और अपने घरों से विस्थापित होने वालों की संख्या पिछले साल के आखिर तक 6.53 करोड़ तक पहुंच गई।

migrants- India TV Hindi
migrants

जिनेवा: दुनियाभर में शरणार्थियों और अपने घरों से विस्थापित होने वालों की संख्या पिछले साल के आखिर तक 6.53 करोड़ तक पहुंच गई। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने विश्व शरणार्थी दिवस के मौके पर आंकड़ा पेश किया। उसके अनुसार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का प्रवासी संकट सबसे उच्च स्तर पर है। फलस्तीन, सीरिया और अफगानिस्तान के शरणार्थियों की संख्या सबसे अधिक है।

वैश्विक स्तर पर संपूर्ण मानवता के करीब एक फीसदी लोगों को विस्थापित होने के लिए विवश किया गया है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा, यह पहली बार है कि यह संख्या छह करोड़ को पार कर गई है। शरणार्थियों में सबसे अधिक संख्या फलस्तीनियों की है जो 50 लाख से अधिक है। इसके बाद सीरिया का स्थान आता है जिसके शरणार्थियों की संख्या 49 लाख है। इसके अलावा अफगास्तिान के 27 लाख और सोमालिया के 11 लाख लोग शरणार्थियों का जीवन जीने को विवश हैं।

Latest World News