नई दिल्ली: रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया या एफएआरसी 1960 से ही कोलंबिया में सक्रिय है। ये संगठन खुद को मार्क्सवादी विचारों पर आधारित गुरिल्ला संगठन मानता है। अपने सैन्य दस्ते को इसने जनसेना का नाम दे रखा है। संगठन पर कोलंबिया में साम्राज्यवाद के विरोध के नाम पर कई नागरिकों की हत्या, अपहरण और बम धमाकों के आरोप हैं। कोलंबिया के राष्ट्रपति और FARC के मुख्य नेता के बीच बहुत पुरानी लड़ाई चलने की वजह से इस संगठन के सभी लोग जंगलों में छुपकर रहते हैं। इस संगठन में महिलाएं भी सक्रिय योगदान दे रही है कास्त्रो नाम का व्यक्ति महिलाओं का मुखिया है। इस संगठन में काम करने वाली जुलायना का कहना है कि वह जब 16 साल की थी तो उसके सौतेले पिता ने उसका रेप किया था जिसके बाद उसने इस संगठन को ज्वाइन किया।
अगली स्लाइड में जाने इन विद्रोहियों के बारे में और
Latest World News