नई दिल्ली: जब आप किसी कंपनी के सीईओ होते हैं तो आप सोचते हैं कि आपका एक अलग स्टाइल हो और आप अपने कपड़ों का चयन इस प्रकार करते हैं कि आपको देखने से लगे कि आप किसी अच्छी कंपनी में काम करते हैं। इसके लिए टॉप मैनेजमेंट के लोग फार्मल कपड़ों का चयन करते हैं। हर संस्थान में इस बात पर जोर दिया जाता है कि हर कर्मचारी प्रोफेशनल कोड को ध्यान में रखते हुए कपड़ें पहने। किसी भी प्रोफेशनल व्यक्ति के लिए काम जितना जरूरी है उतना ही जरूरी कपड़ों का चयन करना भी होता है। लेकिन फेसबुक के सीईओ और एक सुंदर सी बेटी के पिता मार्क जुकरबर्ग के लिए यह सब चीजें महत्व नहीं रखती हैं। उनका मानना है कि कपड़ों से ज्यादा बहुत से ऐसे काम हैं जिन्हें ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है।
अगर आपने कभी भी ध्यान दिया हो तो आपको ज्ञात होगा कि मार्क हमेशा साधारण और हल्के-फुल्के कपड़ों में ही नजर आते हैं। वह हमेशा एक ही तरह के कपड़ें जैसे ग्रे कलर की टी-शर्ट और स्वेटशर्ट में नजर आते हैं। लेकिन इससे केवल एक ही सवाल उत्पन्न होता है कि एक बहुत बड़ी कपंनी के सीईओ होने के बाद भी वह क्यों हमेशा एक ही तरह के कपड़े पहनते हैं?
क्या पहने और क्या ना पहने पर मार्क का जवाब
जब कभी भी कोई व्यक्ति उनसे यह सवाल पूछता है तो वह उसे बड़ा ही मजेदार जवाब देते हैं। क्या पहने और क्या ना पहने इस चीज को सोचने में अपना समय नष्ट करने के बजाय मार्क हमेशा एक ही जैसे कपड़ें पहनते हैं इसके लिए सोचने का समय बच जाता है।
आगे पढ़ें कौन सी बातें लोग फेसबुक के बारे में नहीं जानते हैं
Latest World News