नई दिल्ली: फ्लोरिडा के पाम बीच जू में काम करने वाली एक महिलाकर्मी पर बीते शुक्रवार एक बाघ ने हमला कर दिया जिससे महिला की मौत हो गई। 38 वर्षीय स्टेसी कोनवाइसर चिड़ियाघर में वाघों के एक विभाग में काम करती थी, जिसे 13 साल के मलायन बाघ के द्वारा मारा गया। यह हादसा उस जगह हुआ जहां सभी जानवर खाना खाते हैं और सोते हैं। चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि स्टेसी को जल्द ही अस्पताल ले जाया गया जहां एक दिन बाद उनकी मौत हो गई। यह हादसा उस जगह हुआ जो क्षेत्र आम लोगों के लिए बंद है। दिन के करीब 2 बजे स्टेसी पर्यटकों को बाघों के बारे में बता रही थी, जिसे टाइगर टॉक भी कहा जाता है।
इस भयानक हमले के बाद चिड़ियाघर प्रसाशन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस हमले के बाद सभी पर्यटकों को चिड़ियाघर से बाहक निकाला गया। आपको बता दें कि, स्टेसी के पति भी उसी चिड़ियाघर में काम करते हैं। दोनो ही पिछले 10 सालों से इस चिड़ियाघर में काम कर रहे हैं। इस हमले में किसी भी पर्यटक को नुकसान नहीं पहुंचा है। इस हमले के बाद चिड़ियाघर को आगामी शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। फ्लोरिडा के मछली और वन्य जीव संरक्षण आयोग के अधिकारी स्टेसी की मौत की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
साल 2014 सितंबर में दिल्ली जू में मकसूद नाम का युवक बाड़े की दीवार पर चढ़कर बाघ की तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर बाड़े के अंदर बनी सूखी खाई में जा गिरा। बाड़े में फिसलने के थोड़ी देर बाद मकसूद के पास बाघ आया। चश्मदीदों का कहना था कि 10 मिनट तक बाघ ने हमला नहीं किया। इस बीच मकसूद बाघ के सामने हाथ जोड़े रहा। लेकिन इसी दौरान किसी ने बाघ पर पत्थर फेंक दिया, जिससे वह भड़क गया और फिर उसने मकसूद पर हमला बोल दिया। बताया गया था कि बाघ युवक को 15 मिनट तक घसीटता रहा।
Latest World News