1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने गद्दाफी संग किए खूब सौदे और बनाए पैसे

ट्रंप ने गद्दाफी संग किए खूब सौदे और बनाए पैसे

ट्रंप का कहना है कि उन्होंने सालों पहले मोअमर गद्दाफी के साथ एक सौदे में काफी पैसा बनाया था।

donald trump- India TV Hindi
donald trump

जर्सी सिटी: अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में नजर आ रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि उन्होंने सालों पहले मोअमर गद्दाफी के साथ एक सौदे में काफी पैसा बनाया था। हालांकि उस समय उन्हें यह पता नहीं था कि पूर्व लीबियाई तानाशाह न्यूयार्क में अपनी संपत्ति किराए पर देने में शामिल था। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, मत भूलिये कि मैं अकेला ऐसा व्यक्ति हूं जिसने गद्दाफी के साथ एक सौदे में काफी पैसा बनाया।

वह इस देश आए और उन्हें मुझसे एक सौदा करना था क्योंकि उन्हें ठहरने के लिए एक जगह की जरूरत थी। उन्होंने मुझे पैसा दिया। वह वहां कभी नहीं ठहरे। और यह एक तरह का मजाक बन गया। रिपब्लिकन की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार ट्रंप 2009 की उस घटना का जिक्र कर रहे थे जब गद्दाफी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए न्यूयार्क यात्रा के दौरान ठहरने के लिए जगह तलाश रहे थे।

 

Latest World News