वाशिंगटन: आम तौर पर किसी टकराव में बैकफुट पर नहीं जाने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी टेलीविजन मीडिया की चर्चित नाम मेगिन केली के साथ सुलह कर ली जिनको उन्होंने बिम्बो और बदतर करार दिया था। अपने प्राइमरी प्रचार अभियान की शुरूआत में केली के खिलाफ अपमानजनक शब्दावली का इस्तेमाल किया था और इसको लेकर उनकी खासी आलोचना हुई थी। केली अमेरिकी टेलीविजन जगत की बड़ी नाम हैं और अपने एक समाचार कार्यक्रम की एंकर भी हैं।
अपनी छवि सुधारने की ट्रंप की कोशिश
महिला विरोधी और कट्टर की छवि बनती देख ट्रंप अब नरम रूख अख्तियार करते दिख हैं। उन्होंने अब केली के साथ ही एक साक्षात्कार रिकॉर्ड करवाया है। जब केली की ओर से बार बार इस बात पर जोर दिया गया कि उन्होंने इस तरह का शब्दावली का इस्तेमाल क्यों किया तो ट्रंप ने कहा, जब मैं जख्मी होता हूं तो कड़ा संघर्ष करता हूं।
ट्रंप ने माना कि अलग तरीके से कह सकते थे कुछ चीज़ें
ट्रंप ने कहा, मैं कुछ चीजें अलग ढंग से कह सकता था। कुछ मौकों पर मैं अलग भाषा का इस्तेमाल भी कर सकता था। उन्होंने केली को बिम्बो कहा था। इस शब्द का इस्तेमाल उन महिलाओं के लिए होता है तो देखने में आकर्षक होती हैं, लेकिन कम बुद्धिमत्ता वाली होती हैं।
Latest World News