1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने कहा, राष्ट्रपति बना, तो सीरिया के लोगों को अमेरिका नहीं आने दूंगा

ट्रंप ने कहा, राष्ट्रपति बना, तो सीरिया के लोगों को अमेरिका नहीं आने दूंगा

वाशिंगटन: राष्ट्रपति पद के लिए संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका आने वाले मुसलमानों पर अस्थायी पाबंदी का उनका प्रस्ताव महज एक सुझाव नहीं है और यदि वह व्हाइट हाउस के

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वाशिंगटन: राष्ट्रपति पद के लिए संभावित रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका आने वाले मुसलमानों पर अस्थायी पाबंदी का उनका प्रस्ताव महज एक सुझाव नहीं है और यदि वह व्हाइट हाउस के लिए निर्वाचित होते हैं तो वह सीरियाई शरणार्थियों को बिना उपयुक्त जांच-परख के (अमेरिका में) नहीं आने देंगे।

 

जांच-पड़ताल के बाद ही आ सकेंगे सीरियाई नागरिक

ट्रंप ने कल रात फॉक्स न्यूज से कहा, नहीं, मैं सीरिया से उपयुक्त जांच-परख के बिना लोगों को आने नहीं दूंगा। उनके एक दिन पहले के इस बयान पर उनका प्रस्ताव बस एक सुझाव है, एक सवाल के जवाब में रीयल एस्टेट क्षेत्र के कारोबारी ने कहा ऐसा नहीं है और वह इसे लागू करैंगे क्योंकि सीरियाई शरणार्थी हजारों की संख्या में आ रहे हैं।

बिना कागज़ात अमेरिका आ रहे हैं सीरियाई शरणार्थी

ट्रंप ने कहा, हम नहीं जानते कि वे कौन हैं और यदि आप प्रवासन पर नजर डालें, तो आपको ढेर सारे युवक मिलेंगे। आप महिलाओं की ओर देखें। महिलाएं और बच्चे कहां हैं। तुलनात्मक दृष्टि से ज्यादा नहीं हैं। ट्रंप ने कहा, हम सीरिया से लोगों को आने नहीं दे सकते और मैं इसे रोकूंगा और मैं इसे तत्काल रोकूंगा। हमारे देश में हजारों लोग आ रहे हैं। हमें नहीं मालूम कि वे कौन हैं। कोई कागजात नहीं हैं। कोई दस्तावेज नहीं हैं। ट्रंप ने दिया कि सीरिया में सुरक्षित क्षेत्र बनाये जाने चाहिएं और वह खाड़ी देशों से उसके लिए भुगतान करवायेंगे क्योंकि हमारे देश के पास धन नहीं है। ट्रंप के विरोधियों ने उनकी विवादास्पद नीति की आलोचना की है।

Latest World News